

कांची बाजपेयी को डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय द्वारा उनके शोध कार्य “मिथ एण्ड माइथोलॉजी इन अमिष त्रिपाठी शिवा ट्रिलाजी-अ-स्टडी’’ हेतु पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई, उन्होंने अपना शोधकार्य डॉ. ओ.पी. तिवारी एसोसिएट प्रोफेसर के निर्देशन में पूर्ण किया । कांची बाजपेयी इमलीपारा निवासी श्री विकास बाजपेयी एवं डॉ. श्रीमती दुर्गा बाजपेयी प्राध्यापक की सुपुत्री है। ये वर्तमान में डी.पी. विप्र स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी के पद पर कार्यरत् है।


