खेलो इंडिया से मान्यता मिलना हमारे लिए गर्व की बात,

खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध

छत्तीसगढ़ पेंचक सिल्ट मार्शल आर्ट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में वर्ष भर आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रस्तावित प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और प्रशिक्षकों को दी गई। खास बात यह रही कि अब यह संघ ‘खेलो इंडिया’ से मान्यता प्राप्त हो चुका है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा।बैठक के दौरान संगठन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि पेंचक सिल्ट केवल आत्मरक्षा की कला नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में राज्य स्तरीय और अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय मंच प्राप्त होगा।प्रशिक्षकों ने भी अपने विचार रखते हुए बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और नियमित अभ्यास सत्रों पर जोर दिया। संगठन पिछले कुछ वर्षों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सफल रहा है और भविष्य में भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्य करेगा।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की योजनाओं का समर्थन करते हुए खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *