

थर्ड ऑल इंडिया पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ की टीम हुई रवाना
बिलासपुर से बी.अलवेनी राव,अल्फिशा शेख,प्राची यादव,तपस्या जमुलकर, रुमाना खान, कंचन यादव, भारत कश्यप ले रहे है भाग
उत्तराखंड पेंचाक सिलाट संघ एवं भारतीय पेंचाक सिलाट महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक उत्तराखंड के देहरादून में स्थित मल्टीपरपज इंदौर स्टेडियम परेड ग्राउंड में थर्ड ऑल इंडिया पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 15 महिला खिलाड़ियों एवं 5 पुरुष खिलाड़ी 2 कोच मैनेजर एवं दो राष्ट्रीय रेफरी कुल 24 सदस्य दल उत्कल एक्सप्रेस से दल प्रबंधक शेख समीर के नेतृत्व में रवाना हुए! महिला खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है:- के.ज्योति, बी.एल्बिनी राव,रूमाना खान,ग्रेसी नायर, शाक्षी सिंह,यस्यास्वी सिंह, प्राची यादव,कंचन यादव, तपस्या जमलुकर,अल्फिशा शेख,डिंपल देशमुख,मेघा माहेश्वरी,ऋषिका साहू,तन्नू निषाद,पुरुष खिलाड़ी वर्ग मे मनीष निषाद, अमन यादव, भारत कश्यप, इरफान अहमद, आयुष तुरकर, कोच शेख अरबाज अली, मैनेजर गोपाल यादव नेशनल रेफेरी ममता पाण्डेय आदि शामिल है! श्री ए.एक्का सहायक संचालक खेल एवं कल्याण विभाग, श्री सुशील अमलेश जिला क्रीड़ा अधिकारी बिलासपुर, पेंचाक सिलाट संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष बाग,छत्तीसगढ़ हाकी संघ के महासचिव श्री मनीष श्रीवास्तव जी,छ.ग.एथलेटिक संघ के महासचिव श्री.अमरनाथ सिंह जी, वरिष्ठ पीटीआई श्री सुशील मिश्रा, पैरालंपिक तैराकी संघ के महासचिव श्री सूरज यादव, बेसबॉल संघ के सह सचिव श्री अख्तर खान,पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त सचिव श्री एम.रत्नाकर ने खिलाडियों को अच्छा प्रदर्शन करने हेतु आशीर्वाद एवं सुभकामनाये दी है


