
न्यू लेबर कोड लागू होने का भारतीय मजदूर संघ ने किया स्वागत
असंगठित मजदूरों और महिलाओं और गिग वर्करों के लिए पेंशन ,ग्रेज्युटि और सामाजिक सुरक्षा का प्रावधान
भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय नेतृत्व ने भारत सरकार द्वारा लागू किए गए बहुप्रतीक्षित चार लेबर कोड लागू करने के निर्णय का स्वागत किया है ।नवीन लेबर कोड समस्त श्रमिक वर्ग की गरिमा, सुरक्षा, कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और चारों श्रम संहिताऐं श्रम बाजार की नई और उभरती वास्तविकताओं को ध्यान में रख कर रुपांतरित की गई है। उपरोक्त लेबर कोड को अंतिम रूप देते समय भारतीय मजदूर संघ के सुझावों को स्वीकार करते हुए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ लंबे समय से लंबित सुधारों को एकीकृत एवं सरल बनाकर समयानुकूल श्रमिक नीति को लागू किया है। भारतीय मजदूर संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि लेबर कोड के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकारों को आवश्यक नियमावली एवं प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करना होगा ताकि श्रमिक वर्ग को इसका वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने छत्तीसगढ़ के सभी संगठित और असंगठित मजदूरों को नऐ श्रम कानूनों के लागू होने पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि इस लेबर कोड से श्रमिकों का सशक्तिकरण होगा और उद्योगों में मधुर श्रम संबंध स्थापित होंगे जिससे देश के आर्थिक विकास में सकारात्मक गति आएगी।अंत में भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों के हित की रक्षा और सुदृढ़ श्रम वातावरण के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया है।
शंखध्वनि सिंह बनाफर
कार्यकारी अध्यक्ष
भारतीय मजदूर संघ (छ.ग.)

