




छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र
बिलासपुर क्षेत्र में रजत महोत्सव का भव्य आयोजन
उप मुख्यमंत्री माननीय अरूण साव के हाथों सम्मानित हुए उत्कृष्ट उपभोक्ता
पीएम जनमन योजना के अंतर्गत पिछडी जनजाति के उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित
बिलासपुर 05 फरवरी 2026- छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का हर्षाेल्लास के साथ आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर बिलासपुर शहर के सिम्स ऑडीटोरियम में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री धरम लाल कौशिक, माननीय विधायक बिल्हा, श्री सुशांत शुक्ला माननीय विधायक बेलतरा, श्री दिलीप लहरिया माननीय विधायक मस्तुरी, माननीय श्री कृष्णमूर्ति बांधी पूर्व विधायक मस्तुरी व अन्य सम्मानीय जनप्रतिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य उत्सव के साथ-साथ जनसेवा भी है। कार्यक्रम स्थल पर उपभोक्ताओं के लिए विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने हेतु प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही चलचित्र के माध्यम से 25 वर्षों की विकास यात्रा का प्रदर्शन किया भी किया गया। सोलर पैनल के माध्यम से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी थी।
माननीय मुख्य अतिथि श्री अरूण साव जी ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी को बधाई देते हुये, विद्युत प्रगति के 25 वर्षो की विकास यात्रा का उल्लेख किया साथ ही राज्य शासन द्वारा विद्युत विभाग में चलाई जा रही योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ लेने एवं समय पर विद्युत बिल का भुगतान करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में भाग लेकर विद्युत उपभोक्ता से विद्युत उत्पादक बनने की बात कही। श्री साव जी ने विद्युत विभाग को इस महोत्सव के माध्यम से जनता तक शासन की योजनाओं को पहुँचाने के लिए तथा विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारी कर्मचारियों की सराहना की है।
माननीय विधायक बिल्हा विधानसभा श्री धरम लाल कौशिक द्वारा छत्तीसगढ राज्य गठन के पूर्व एवं गठन पश्चात् विद्युत संबंधी विकास पर प्रकाश डाला गया। उन्होने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य जनता तक शासन की योजनाओं को पहुँचाना और विभाग के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ करना है।
प्रभारी कार्यपालक निदेशक बिलासपुर क्षेत्र श्री भोजक ने गौरवशाली 25 वर्षों की विकास यात्रा में विद्युत उपभोक्ताओं एवं विद्युत अधोसरंचना में बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्रगति एवं विकास कार्यों से जुडी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुये हॉफ बिल योजना, स्मार्ट मीटर, पीएम सूर्यघर योजना, कृषक जीवन ज्योति योजना, उत्थान योजना तथा मोर बिजली ऐप के माध्यम से उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर योजना, घरेलू, गैर घरेलू, कृषि और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उर्जा संरक्षण/विद्युत सुरक्षा व अक्षय उर्जा स्त्रोत विषयों पर ओपन पेटिंग काम्पिटिशन के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछडी जनजातीय परिवारों कि घर तक विद्युत विस्तार कर रोशन किया गया जिनमें से पांच उपभोक्ताओं श्री प्रमोद बैगा लोरमी, श्रीमती बिसाहिन बैगा करगीरोड़, श्रीमती लमिया बाई बैगा करगीरोड़, श्री फुलसिंह बैगा लोरमी एवं श्रीमती आशाराम बैगा करगीरोड़ को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम में बिलासपुर क्षेत्र के प्रभारी कार्यपालक निदेशक श्री डी.के. भोजक, कार्यपालक निदेशक (उपकेन्द्र) श्रीमती कल्पना घाटे, अति. मुख्य अभियंता श्री एस.के.दुबे, अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश जांगडे़, श्री पी.आर. साहू, श्री आर.के.झा, कार्यपालन अभियंता श्री अनुपम सरकार, श्री बी.बी.नेताम, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित अधिकारी, कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
छ.स्टे.पॉ.डि.कं.लिमि.बिलासपुर




