भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय बिलासपुर में विविध कार्यक्रम हुए पार्टी कार्यालय को बिजली के झालर से सजाया गया भाजपा के विचार पुरुषों की प्रतिमाओं का माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किए गए और कार्यालय परिसर में भाजपा केझण्डा फहराया गया


आज 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों एवम कार्यक्रताओं ने भाजपा कार्यालय में एकत्रित होकर उत्सव मनाए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना को आज पूरे पैतालीस वर्ष हो गए अपने गठन के बाद पार्टी शैनेः शैणेः अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए आज विश्व की सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी बन गई है इस अवसर को यादगार बनाने जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के अगुवाई में भाजपा के कार्यकर्ता कार्यालय में एकत्रित हुए जहां कार्यक्रताओं ने मिलकर भाजपा के पितृ पुरुष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवम डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किए जिलाध्यक्ष श्री कुमावत ने कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया और सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी श्री कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि आज से ठीक पैतालीस वर्ष पूर्व मुंबई अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थापक सदस्य श्री अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि सूरज उगेगा कमल खिलेगा तब देश में एकक्षत्र कांग्रेस का राज हुआ करती थी और ऐसे समय में पार्टी के संथापक सदस्यों ने मूल्य आधारित राजनीत के मार्ग का चुनाव करते हुए संघर्ष के रास्ते को आत्मसात किया और आज इसकी परिणित यह हुई कि देश के सर्वाधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है विगत दस वर्षों से केंद्र में स्पष्ट बहुमत वाली भाजपा की सरकार शासन कर रही है यही नहीं भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संकल्पनाओं और प्रतिबद्धताओं को भी पूरा किया आज जम्मू कश्मीर धारा 370 से पूरी तरह से मुक्त हो गया है आज समान नागरिक संहिता की ओर हम बढ़ रहें हैं राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हुआ भारत विश्व की बड़ी शक्ति बन कर विश्व मानचित्र पर उभरी है


इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर, निम्मा जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, बंधु मौर्य, दीपक सिंह, नारायण गोस्वामी, आनंद तिवारी, बबलू पमनानी, विनोद सोनी, योगेश बोले, दिनेश सिंह ठाकुर, प्रदीप शुक्ला, सुनील विश्वकर्मा, गोवर्धन मोटवानी, बल्लू हरियाणी, शंकर अहीरवार, छेदी कश्यप, बुद्धेश्वर शर्मा, कृष्णा रजक, शेखर बाजपेयी, सुनील विश्वकर्मा, राजेश सिंह, राजेश रजक, अर्चना मल्लेवार, आदित्य यादव, अमरदीप बोलर, नवनीत गोरख, दीपक साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *