



मिनी स्टेडियम गांधी चौक में बिलासपुर यूथ एंड वेलफेयर के तत्वाधान में आयोजित “डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग उन्नति कप” -डीपीएल सीजन 4,के चौथे दिन 4 मैच खेले गए।आयोजन समिति के अध्यक्ष अख्तर खान ने बताया कि चौथे दिन का पहला मैच शिक्षा विभाग की कोरबा राइडर्स और पथरिया पैंथर्स के मध्य खेला गया। जिसमें कोरबा राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र आरक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुवात 16 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद, अशोक यादव के 18 गेंद पर आक्रमक 38 रन की शानदार पारी की बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में कोरबा राइडर्स के सामने 98 रनों का लक्ष्य रखा।जवाब में कोरबा राइडर्स ने भी 4 बहुमूल्य विकेटों के पतन के बावजूद संघर्षपूर्ण मुकाबले में पूरी टीम 81 रन पर ऑल आउट हो गई।इस प्रकार पथरिया पैंथर्स ने 16 रन से जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।।
दूसरा मैच मुंगेली पुलिस और सीएमएचओ सारंगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें मुंगेली पुलिस की टीम ने रोहित की शानदार अर्धशतकीय 54 रनों की पारी और टेकचंद के बहुमूल्य 46 रनों की मदद से 121 रनों का विशाल स्कोर खड़े किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएमएचओ सारंगढ़ की टीम
77 रन ही बना सकी।और यह मैच 44 रनों से मुंगेली पुलिस ने जीत लिया।
तीसरा मैच शिक्षा विभाग की टाइटंस बिलासपुर और केनरा बैंकर्स के मध्य खेला गया।जिसमें टाइटंस के दोनों सलामी बल्लेबाज अनीश कौशिक के 23 रन और जेपी मानिकपुरी के 24 रन की बदौलत 93 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी केनरा बैंकर्स की टीम, जेपी मानिकपुरी की धारदार गेंदबाजी (1.4 ओवर 3 रन 6 विकेट)के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आते हुए 8.4ओवर में कुल 44 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।इस प्रकार यह मैच टाइटंस बिलासपुर ने जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।इस मैच के मेन ऑफ द मैच, फोर्ट्रिक विकेट के साथ कुल 6 विकेट और 24 रन की पारी खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी जे पी मानिकपुरी को प्रदान किया गया।
आज के दिन का चौथा और अंतिम मैच जांजगीर पुलिस और रेलवे आरपीएफ के मध्य खेला गया।जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जांजगीर पुलिस की टीम 67 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करते हुए आरपीएफ की टीम 50 रन ही बना सकी इस प्रकार यह मैच जांजगीर पुलिस ने 17 रनों से जीत लिया।हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सनत को इस मैच के मेन ऑफ द मैच प्रदान किया गया।सभी मैच में स्कोर की भूमिका मोइन मिर्जा एवं कामेंट्री का भार कृष्णा तिवारी ने संभाला। आयोजन को सफल बनाने के लिए विवेक दुबे,योगेश पांडे, प्रदीप पांडे, देव रूद्र कर ,जेपी मानिकपुरी ,आसिफ अली ,सृजन जायसवाल ,सौरभ मजूमदार ,परिवेश दीवान ,अजय साहू, किरण निषाद,अमलेश पाली,शिशिर निषाद अनीश कौशिक, प्रकाश धुरी, आदि अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।।




