
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 340 नव दंपत्तियों को दिया आशीर्वाद।

उन्होंने नव विवाहित दंपत्तियों के सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। उपहार स्वरूप नव विवाहित दंपत्तियों को 21-21 हजार रुपये की राशि और गृहस्थ जीवन हेतु अन्य सामग्रियां भेंट की।
