राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की बहनों ने श्री राम जन्मभूमि स्थापना दिवस एवं बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया

बिलासपुर जिले से ब्राह्मण समाज की सभी बहनों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की स्थापना दिवस पर एवं श्री राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर मंदिर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ भजन कीर्तन एवं हल्दी कुमकुम का प्रोग्राम रखा सभी बहने पीले कलर की परिधान में सज धज कर पहुंची राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे ,संभाग प्रभारी मीनू दुबे, जिला अध्यक्ष अर्चना तिवारी, सचिव शशि प्रभा पांडे ,पुष्पा शुक्ला, अर्चना शुक्ला, संगीता शर्मा, लता दुबे, सुलेखा शर्मा, कृष्णा दुबे, संगीता तिवारी, चंचल कामिनी आदि अन्य बहनों ने हल्दी कुमकुम के प्रोग्राम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई भजनों की श्रृंखला मीनू दुबे दीदी के द्वारा मंत्र मुक्त करते हुए गाया गया सभी बहनों ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम करके बसंत पंचमी की पूर्व संध्या मैं बसंत पंचमी के त्यौहार को हर्षो उल्लास के साथ मनाया कार्यक्रम अर्चना तिवारी शशि प्रभा पांडे एवं मीनू दुबे दीदी के सहयोग के द्वारा संपन्न कराया गया श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के संस्थापक शिवकुमार भैया एवं सुहासिनी दीदी का विशेष योगदान रहा सभी ब्राह्मण बहनों ने हनुमान चालीसा का पाठ करके सर्व संगठन एवं समाज की हित एवं खुशहाली की कामना की सभी बहनों को अध्यक्ष सचिव के द्वारा सुहाग पिटारा चूड़ी कंगन सिंदूरदानी मेहंदी बिंदी तिल के लड्डू भोग प्रसाद फल एवं मीठा दिया गया लक्ष्मी नारायण मंदिर की ओर से सभी के लिए भोग प्रसाद की भी व्यवस्था रखी गई जिसमें नैवेद्य रूप में खीर का प्रसाद दिया गया
अंत में सभी बहनों ने मां का आशीर्वाद लेते हुए बसंत पंचमी की सभी को शुभकामनाएं दी

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *