








लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने होली मिलन के साथ फाग उत्सव मनाया
अपनी सांस्कृति गतिविधियों के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने होली मिलन का प्रोग्राम रखा यह प्रोग्राम हंसा सेलारका जी के घर पर रखा गया जिसमें अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी सचिव अर्चना तिवारी डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन शोभा त्रिपाठी मंजू मिश्रा उषा मुदलियार , सुधा परिहार,गायत्री कश्यप, सावित्री जायसवाल, मंजू तिवारी, के साथ अन्य शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुआत फूलों की होली एवं सभी के स्वागत वंदन से हुई क्लब के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी क्योंकि होली के अवसर पर फाग गीतों का विशेष महत्व होता है जिसमें हंसा सेलारका जीने फाग गीतों की एक प्रतियोगिता भी रखी इसके साथ ही कार्यक्रम में सभी समय पर उपस्थिति हो सके इसके लिए पंक्चुअलिटी का भी गेम रखा गया जिसमें सुधा परिहार और रश्मि लता मिश्रा जी ने जीत हासिल की अध्यक्ष के द्वारा होली मिलन उत्सव के उपलक्ष में मनोरंजन हेतु फर्स्ट सेकंड थर्ड विजेता के साथगेम रखा गया जिसमें अर्चना तिवारी, उषा मुदलियार, हंसा सेलारका विजय हुई होस्ट के द्वारा सभी के लिए रिटर्न गिफ्ट रखा गया इसके साथ ही लजीज व्यंजनों के साथ स्वल्पाहार
की उचित व्यवस्था रखी गई
कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने हेतु वसुंधरा परिवार के अध्यक्ष सचिव ने आभार व्यक्त करते हुए उपहार देकर हंसा सेलारका जी का सम्मान किया






