बिलासपुर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के तहत यूथ विंग में बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया गया है। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. पी संधीवा रेड्डी व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय सिंह की सहमति से तज्जमुल हक को यूथ इंटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया।

वे लंबे समय से मजदूर हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ

रहे हैं। उनके अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उनके नेतृत्व में नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि वे मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, उनके कल्याण और विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed