एक पेड़ मां के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना के तहत आज भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने भी अपनी मां के नाम पर पौधे रोपित किए। उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के लिए मां के नाम पर पेड़ लगाने की अपील की है, उनका पालन करते हुए उन्होंने भी अपनी मां के नाम पौधे लगाए हैं। सभी को बारिश के मौसम में अपने घरों में एवं खाली जगह में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। सभी को पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प अभी आज का दिन लेना चाहिए। विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में पौधरोपण अभियान शहर में भी चलाया जाएगा। मोदी की गारंटी योजना के तहत प्रदेश में भी महिलाओं को महतारी वंदन का सम्मान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महिलाओं को स्वालंबन बनाने के लिए काम कर रहे हैं और आज पूरे प्रदेश में महतारी वंदन योजना का लाभ पाने वाली सभी महिलाएं पौधा लगा रही हैं। आज का दिन महिलाओं के लिए हरियाली का दिन है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *