बिलासपुर-आगामी विधानसभा चुनाव और कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के संदर्भ में आज बेलतरा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के मध्य और ग्रामीण मंडल की बैठक रानीगांव में आयोजित की गई। जिसमें बेलतरा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस के कुशासन और अत्याचार से जनता त्रस्त हो चुकी है और 17 नवंबर का इंतजार कर रही है,17 नवंबर को कमल छाप पर बटन दबाकर जनता प्रदेश से कांग्रेस का विदाई करेगी। जनता का विश्वास भाजपा के साथ है, बेलतरा की जनता का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा भाजपा को मिला है आने वाले चुनाव में भी जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा,भाजपा की असली ताकत कार्यकर्ता है और हम सब मिलकर बेलतरा को जितेंगे। भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने कहा की कांग्रेस ने किसानों के साथ छल किया है,केंद्र सरकार के द्वारा खरीदे जाने वाले धान और दिए जाने वाली राशि को खुद का बताकर झूठा श्रेय लेने की कोशिश की है।

बैठक में शामिल शहरी मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए विधायक एवं चुनाव संचालक रजनीश सिंह ने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कांग्रेस की इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने में भाजपा का एक एक कार्यकर्ता सक्षम है। बेलतरा से इस बार रिकार्ड मतों से जीतेंगे। भाजपा को बढ़त दिलाने सभी कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष आज से ही संकल्प लें। बैठक को विधानसभा प्रभारी अमित सिंह ने भी संबोधित करते हुए आगामी 1 नवंबर को होने वाले विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। आज की बैठक में प्रमुख रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य श्री विजयधर दीवान,जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू,जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल
विधान सभा प्रभारी अमित कुमार सिंह,विधानसभा संयोजक शंकर दयाल शुक्ला,राजेश सूर्यवंशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप,मध्य मंडल अध्यक्ष जनक देवांगन सहित समस्त शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक,सहसंयोजक एवं मंडल अंतर्गत समस्त सभी बूथ के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *