दबंग नेतृत्व की मिसाल: डीआईजी शशिमोहन सिंह के एक्शन से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

कानून का कड़ा संदेश: रायगढ़ में ताबड़तोड़ कार्रवाई से बदला माहौल

रायगढ़। नव पदस्थ डीआईजी शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप की स्थिति है। पदभार संभालते ही जिस तरह ताबड़तोड़ अभियान चलाया गया है, वह साबित करता है कि किसी भी उच्च पद की गरिमा को धरातल पर उतारना अधिकारी की निष्ठा और नेतृत्व क्षमता पर निर्भर करता है।

शशिमोहन सिंह इससे पूर्व जशपुर जिले में भी अपने उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन के लिए चर्चित रहे हैं। हाल ही में पदोन्नति के बाद उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सम्मानित किया गया। ईमानदारी, जनसेवा और अपराध के खिलाफ कठोर रुख के कारण वे एक बेहतरीन आईपीएस अधिकारी के रूप में पहचान बना चुके हैं।

इस संबंध में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा कि शशिमोहन सिंह जी का नेतृत्व सीखने योग्य है। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय में अवैध कारोबारियों की नींद उड़ जाना इस बात का प्रमाण है कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति मजबूत हो तो व्यवस्था बदलते देर नहीं लगती। श्याम गुप्ता ने उनके महाप्रयास को सलाम करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों से ही जनता का भरोसा कानून व्यवस्था पर मजबूत होता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *