
आज भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा नव सदस्यता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा , कार्यक्रम संयोजक व विधायक अजय चंद्राकर की उपस्थिति में प्रवेश कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी जी व साथी, अखंड लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य, पूर्व सैनिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,सांसद ,सुनील सोनी, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक पुरुंदर मिश्रा, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल मौजूद रहे।