


प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेशाध्यक्ष संजय सोनी के मुख्य आतिथ्य में प्रेस रिपोर्टर क्लब का शपथ ग्रहण एवं पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन
आपको बताना चाहेंगे कि रायगढ़ में प्रेस रिपोर्टर क्लब का शपथ ग्रहण एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेशाध्यक्ष संजय सोनी के मुख्य अतिथीय एवं
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता श्याम गुप्ता के में सम्पन्न हुआ । वहीं प्रदेश संरक्षक कमल मित्तल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव ऋचा खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बालबोन्द्रे, जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान, बिलासपुर जिलाध्यक्ष जांजगीर जिलाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य तथा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूजा जायसवाल की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी पदाधिकारियों ने पत्रकारिता की मर्यादा, निष्पक्षता और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के अगले चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि संजय सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों से निर्भीक, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे श्याम गुप्ता ने संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि एकजुटता ही पत्रकारों की सबसे बड़ी ताकत है। प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बालबोन्द्रे ने संगठन के विस्तार और युवा पत्रकारों को मंच प्रदान करने की आवश्यकता बताई। वहीं जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने भी अपने संबोधन में पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।
मंच का सफल संचालन जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया। समारोह में रायगढ़ जिले के प्रेस रिपोर्टर क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार एकता, निष्पक्षता एवं समाजहित में कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। आयोजन को लेकर पत्रकारों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रेरणादायी सिद्ध हुआ जिले भर से लैलूंगा घरघोड़ा तमनार खरसिया पुसौर रायगढ़ विकास खंड के सम्मानीय प्रेस रिपोर्टर क्लब के सभी पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही l


