

निधन समाचार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता लक्ष्मी नारायण देव जी का आज सुबह जगदलपुर वृंदावन कॉलोनी स्थित आवास में निधन हो गया
छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव का निधन हो गया है। वे 104 साल के थे। जगदलपुर के वृंदावन कॉलोनी में अपने निवास में उन्होंने अंतिम सांसे ली। कल सुकमा में उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके करीबियों ने बताया कि, लक्ष्मी नारायण देव (104) पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आज 17 जनवरी की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने अपने निवास में ही परिवार वालों की उपस्थिति में अंतिम सांसे ली।