सादर जय भीम! 🙏

हमें आपको बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा अनावरण एवं तीन दिवसीय अंबेडकर मेला के पावन अवसर पर अम्बेडकर युवा शिक्षा समिति रतनपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं गृह मंत्री विजय शर्मा जी को औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारीगण – सत्यप्रकाश माथुर, संजय कौशिक, संजीव बनर्जी, सुनील भार्गव, पुष्पेंद्र भार्गव तथा समाज के पदाधिकारीगण –भगतराम सोकी, रामरतन भारद्वाज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष धन्यवाद सुशांत शुक्ला जी (विधायक बेलतरा) एवं प्रकाश कमलसेन जी (जनपद सदस्य) को, जिनका सहयोग एवं मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त हो रहा है।

अम्बेडकर युवा शिक्षा समिति रतनपुर आप सभी के सहयोग एवं समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती है। 🙏

जय भीम ✊ जय संविधान 💙

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed