रतनपुर,,,, यूनुस मेमन


आगामी 1 सितंबर को महामाहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंच रही है। 31 अगस्त की सुबह करीब 10:00 बजे वह रायपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत भाषण देंगी और मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल के साथ शोधार्थियों को उपाधि प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 1 सितंबर को हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचेगी,

जहां सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी परिसर में बने हेलीपैड पर वो लैंड करेंगी। यहां से वो रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में देवी के दर्शन करने के लिए भी जाएंगी, जिसकी तैयारियां चल रही है। मंगलवार को इसी तैयारी के सिलसिले में प्रशासनिक अधिकारियों ने रतनपुर महामाया मंदिर परिसर स्थित हेलीपैड मैदान का निरीक्षण किया और तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए । महामाया मंदिर में राष्ट्रपति के दर्शन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओ की भी तैयारी पर चर्चा की गयी।

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धार्मिक प्रवृत्ति की है, इसलिए वे अपने बिलासपुर दौरे के अवसर पर अंचल की प्रतिष्ठित देवी मां महामाया के दर्शन करने के लिए भी पहुंचेंगी, इसे लेकर रतनपुर में उत्साह देखा जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बलौदा बाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगी, साथ ही वे महंत घासीदास संग्रहालय का भी दौरा करेंगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *