लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने साइबर ठगी पर जागरूक करने हेतु सेमिनार का आयोजनकिया

वर्तमान में आम जनता को साइबर ठगी पर जागरूक करने हेतु लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने बिलासपुर पुलिस एवं मीडिया के बीच में एक सेमिनार का आयोजन किया जिसमें डीएसपी रश्मीत कौर, एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह आरक्षक नूपुर उपाध्याय एवं तरूलताशर्मा को आमंत्रित किया एवं मीडिया से पत्रिका न्यूज़ पेपर से ढाल सिंहजी, हरिभूमि से तारिणी शुक्ला, इवनिंग टाइम से शीला पाठक जी एवं अन्य न्यूज़ चैनल के प्रभारी को आमंत्रित किया गया जिन्होंने वर्तमान में अधिकतर साइबर ठगी के मामले को सामने रखा एवं इनसे बचाव के उपाय बताएं पुलिसकर्मियों ने इस बात की जानकारी दी की साइबर ठगी आम जनता को गुमराह कर उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश है अतः उन्होंने इस तरह के नुकसान से बचने के उपाय सभी महिलाओं को समझाएं और इन सबसे सचेत रहने के लिए आदेश दिया इसके साथ ही पत्रकारिता विभाग में निरंतर अपने न्यूज़पेपर के जरीए आम जनता को साइबर ठगी के मामलों की जानकारी देते आ रहे हैं इसी अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा के एक प्रोग्राम के अंतर्गत उन्हें आमंत्रित करके इस महत्वपूर्ण विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन करते हुए सभी महिला वर्ग को जानकारी दी गई क्योंकि ज्यादातर ठगी का शिकार महिलाएं होती हैं और यह सब उनके अज्ञानता की वजह से होता है कार्यक्रम की रूपरेखा सचिव अर्चना तिवारी ने अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी के मार्गदर्शन में बनाई एवं क्लब के अन्य सदस्यों में सुधा परिहार हंसा सेलारका, मंगला देवरस, मंजू मिश्रा रत्ना खरे ,साधना दुबे ,सावित्री जायसवाल, शोभा चाहिल, अंबुज पांडे, गायत्री कश्यप ,रेखा गुल्ला, सीता तिवारी एवं कार्यक्रम में शामिल लगभग 30 महिलाओं ने इस सेमिनार का लाभ उठाया

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *