


सुबह माल्यार्पण,स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ,शाम को काव्य संध्या
नगर पालिक निगम द्वारा आयोजन
बिलासपुर- देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कल 25 दिसंबर को शहर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिक निगम द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सुबह 9.30 बजे छत्तीसगढ़ भवन परिसर में स्थापित अटल स्मृति पटल पर माल्यार्पण और स्वच्छता पखवाड़े से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। स्व.लखीराम आडिटोरियम में दोपहर 10 बजे से 12 बजे तक रंगोली,विचार,गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम को 6 बजे से स्व. लखीराम आडिटोरियम में ही काव्य संध्या का आयोजन किया गया है।