शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन
बिलासपुर, 30 जनवरी 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरे जिले में शुक्रवार को शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभी ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता के बलिदान को स्मरण किया। महात्मा गांधी केवल स्वतंत्रता संग्राम के नायक ही नहीं, बल्कि मानवता के लिए एक विचारधारा हैं। उनके सिद्धांत आज भी समाज में सद्भाव, समानता और नैतिक मूल्यों की दिशा दिखाते हैं। शहीद दिवस पर यह संदेश दिया गया कि बापू के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। जिला पंचायत, नगर निगम सहित सभी कार्यालयों में राष्ट्रपिता को मौन श्रद्धांजलि दी गई।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दिनांक 30 जनवरी 2026 को कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में महात्मा गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित किया गया इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्योति पटेल अपर कलेक्टर एस एस दुबे संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू जिला नजीर शिवाजी शिंदे सहायक नजीर राकेश सूर्यवंशी कर्मचारी जगत प्रजापति राजेश कुमार वर्मा कामेश्वर बंजारे रमेश निर्मलकर आकाश खरे आदि उपस्थित रहेl

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed