
बिलासपुर. पंद्रहवां सदभावना होली उत्सव उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवम पूर्व मंत्री नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में सत्रह मार्च रविवार को लायंस भवन में शाम चार बजे से रात आठ बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया एवम बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला विशिष्ठ अतिथि होंगे। बहुप्रतीक्षित सदभावना भोकवा धीराज एवम सदभावना जोजवानंद अलंकरण कार्यक्रम के साथ चार हजार से अधिक में प्रदर्शन एवम दाऊ मंदरा जी पुरुस्कार प्राप्त सुप्रसिद्ध देवार नृत्य गीत लोक कलाकार श्रीमती रेखा देवार एवम उनकी टीम अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजन के कवि सम्मेलन में श्री गजराज दास महंत, श्री अमन रंगेला नागपुर, सुश्री ज्योति मोतीराम के वी गढ़चिरौली, सुश्री फरीदा साहिन, श्री बलराम चंद्राकर, डा. रश्मि मिश्रा, डा. शिवशरण श्रीवास्तव एवम श्री राजेंद्र मौर्य शामिल होंगे। सदभावना द्वारा परंपरा नुसार कला, साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, आदि क्षेत्र के चयनित विभूतियों को डा. पालेश्वर प्रसाद शर्मा, श्री बसंत शर्मा, कर्मयोगी श्री हरभजन सिंह चावला, दाऊ श्री मनहरण लाल जी अग्रवाल, श्रीमती सुंदरी देवी श्रीवास्तव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा. वासुदेव जय कृष्ण देवरस, श्री ठाकुर राम वर्मा, सेठ रामेश्वर प्रसाद बंसल एवम श्री शिवदयाल मिश्रा जी की स्मृति में सदभावना सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा। परंपरागत भोकवाधिराज एवम जोजवानंद होली अलंकरण मे प्रति वर्ष प्रमुख व्यक्तित्व का सार्वजनिक रूप से हास्य व्यंग की विधा में सामाजिक अंकेक्षण किया जाता है।