होली नर्सरी राजकिशोरनगर मे लगाई गई यातायात एवं साइबर की पाठशाला

परमात्मा की याद से करें हर कार्य की शुरुआत- ब्रह्माकुमारी ईश्वरी

बिलासपुरः ब्रह्माकुमारी टिकरापारा एवं राज किशोर नगर संचालिका मंजू दीदी के मार्गदर्शन मे होली नर्सरी विद्यालय राजकिशोरनगर मे यातायात एवं साइबर की पाठशाला आयोजित की गई। बीके ईश्वरी, बीके प्रीति, बीके अमर, बीके प्रीतिमय चौधरी एवं विद्युत उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष भूषण वर्मा ने बच्चों को यातायात सुरक्षा एवं साइबर फ्राड से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिये।

बीके ईश्वरी ने सभी विघ्नों से बचने परमात्मा से शक्ति लेने मेडिटेशन का अभ्यास कराया और कहा कि हर कार्य की शुरुआत परमात्मा की याद से करे तो ध्यान व्यर्थ मे नही भटकता है।

भूषण वर्मा ने सडक पर आते ही यातायात के नियमों का पालन करने के महत्व को बताया। यह भी बताया कि नियमो का पालन करने मे ही हमारी सुरक्षा है।

बीके प्रीति ने कहा कि साइबर ठगों के निशाने पर बच्चे भी है। क्योंकि अनजाने मे बच्चे निजी जानकारियां सोशल मिडिया मे शेयर कर देते है। विडियों गेम खेलते कई लिंक स्क्रीन पर आते रहते है जिसे टच करने पर मोबाइल मे संग्रहित जानकारी ठगों तक पहुंच जाती है। उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक स्थानो पर लगे मोबाइल चार्जिंग पाइंट के उपयोग करने से भी साइबर फ्राड का शिकार होने की संभावना है।

इस कार्यक्रम मे स्कूल की प्राचार्या, शिक्षकगण उपस्थित थे। सोनी सर ने बच्चों को बताया कि ये जानकारियां रोज स्मरण करने के लिए है। सही ज्ञान ही हमे फ्राड से बचा सकता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *