
बिलासपुर पुलिस ने ईदगाह चौक के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ₹13,900 नकद और ताश की 52 पत्तों की गड्डी बरामद की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के अभियान के तहत की गई। थाना सिविल लाइन की टीम को 21 जनवरी 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ईदगाह चौक पर कुछ लोग कटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत रेड किया। मौके पर मौजूद आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में ईनामुल हक (मगरपारा), शेख फिरोज (तालापारा), राजकुमार सिंह (ईदगाह चौक), सलमान (मसानगंज), और जवाहर सिंह (सुभाष मिल के पास) शामिल हैं। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।