बिलासपुर। देवरीखुर्द जयराम नगर गतौरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिवस भाजपा कार्यालय में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे, जिन्होंने देश के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशियां मनाई और उनके दीर्घायु की कामना की।सभी कार्यकर्ता दीपक जला कर कुमकुम टीका वंदन और पुस्प अर्पित कर प्रधानमन्त्री को बधाई दी

पंडित राजू वैरागी ने मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजा पाठ के साथ जन्म दिवस की शुरुआत कराई ।

सर्वप्रथम भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य युगल किशोर जाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन परिचय का विस्तृत रूप से परिचय दिया
इसके पश्चात श्याम सदन के चेतन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उद्बोधन दिया

भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश के नेता बी पी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युग पुरुष और विकास पुरुष के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों पर ले गया है। उनके प्रयासों से भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। मोदी जी की जनसेवा और राष्ट्रहित की नीतियों ने हर वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है। बीपी सिंह ने प्रधानमंत्री के तीनों कार्यकाल में हुए सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहां मोदी जी देश के ही नहीं विश्व के नेता है जिन्होंने हर क्षेत्र में भारत को तरक्की के रास्ते पर अग्रसर किया है

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की और उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। बीपी सिंह ने कहा, मोदी जी का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित है, और हम सभी को उनके पदचिह्नों पर चलते हुए देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और गरीबों में भोजन वितरण जैसे समाजसेवा के कार्यों की शपथ ली, जो प्रधानमंत्री मोदी के आदर्शों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा के सिद्धांतों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन रवि बारगाह ने किया , कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा युवा मोर्चा किसान मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सभी पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष वी बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड क्रमांक 42 और वार्ड क्रमांक 43 के आम जनता की उपस्थित रहे ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *