

बिलासपुर में आखिरकार कलेक्टर की पहल पर लंबे समय से पटाका दुकानें लगाने को लेकर असमंजस की स्थिति में रहे अस्थाई पटाका व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
दरअसल कलेक्टर ने व्यापारियों को सीएमडी मैदान और मुंगेली नाका के मैदान में अस्थाई फटाका दुकानें लगाने की अनुमति दे दी है।इतना ही नही उनके पूर्व के बकाया को लेकर भी कलेक्टर और कमिश्नर ने व्यापारियों को बड़ी राहत दी है।बता दें कि बिलासपुर शहर के अस्थाई पटाखा व्यापारी संघ कलेक्टर के जनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात करने पहुंचा था।जनदर्शन के दौरान संघ ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए शहर में ही पटाका दुकानें लगाने की मांग की।बैठक में पुराने बकाए पर भी गहन चर्चा हुई जिसपर फिलहाल तो रियायत दे दी गयी लेकिन राज्योत्सव का हवाला दे पुलिस ग्राउंड देने पर असमर्थतता जताते हुए उनकी मांग पर साइंस कॉलेज मैदान की जगह आधे आधे दुकानें सीएमंडी कालेज मैदान और मुंगेली नाका मैदान में लगाने की सहमति दे दी गयी।निगम आयुक्त ने पिछले बकाया को पूरा हटा पाने पर असमर्थता जताते हुए 5500 के बजाय 1500-1500 प्रति दुकान के हिसाब से शुल्क चुकाने पर सहमति दी है।वहीं निगम ने बाज़ार परिसर में सफाई पानी का छिड़काव और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था कराने सहमति दी है।
भागचंद पंजवानी
उपाध्यक्ष अस्थायी फटाका संघ
