
महाआरती बिलासपुर तोरवा छठ घाट में हुआ अरपा महाआरती का आयोजन।
उप मुख्यमंत्री हुए शामिल,की महाआरती सूर्य की आराधना का महापर्व छठ के तीन दिवसीय पर्व की शुरुआत मंगलवार से हुई नहाए खाए के साथ शुरू हुए इस पर्व के पहले दिन छठ घाट में अरपा महा आरती का आयोजन किया गया इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित जिले के विधायक जिला प्रशासन के अधिकारी सहित छठ पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे इस मौके पर छठ घाट में बड़ी संख्या में दीपदान कर अरपा की महा आरती की गई। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह मनोरम दृश्य है। यही हमारे देश की ताकत है सनातन की ताकत है। आने वाले समय में अरपा नदी में 12 महीना पानी रहे इसके लिए भी प्रयास हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि के साथ राज्यसभा का अभी जिक्र यहां करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को किस तरह से भाजपा ने बनाया था अब वही उन्हें संवारेगे वही इस मौके पर उनका स्वागत किया गया तो वहीं उपमुख्यमंत्री ने इसके बाद महाआरती कर अरपा मैया से प्रदेश की खुशहाली की कामना की


