नई श्रम संहिताओं और निजीकरण के खिलाफ कोल माइंस कर्मचारियों का हड़ताल

बिलासपुर में जोरदार प्रदर्शन,सभी ट्रेड यूनियन आए साथ

केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई श्रम नीति और कोयला क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में आज देशभर में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बिलासपुर में भी कोल माइंस के कर्मचारियों ने एसईसीएल मुख्य कार्यालय और बिलासपुर के नेहरू चौक पर के जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कामकाज का बहिष्कार किया। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों और यूनियन पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई मजदूरी संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता, और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थिति संहिता में बदलाव की मांग की है। उनका आरोप है कि ये संहिताएं मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली हैं। कोल कंपनियों के निजीकरण का विरोध करते हुए संयुक्त कॉल यूनियन यूनियन के कर्मचारियों ने कहा कि सरकार लगातार श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर कर रही है। नई श्रम संहिताएं मज़दूरों की सुरक्षा, वेतन, स्वास्थ्य और कार्यस्थल की गरिमा पर सीधा हमला हैं। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द श्रमिक हितों की अनदेखी बंद नहीं की, तो देशव्यापी आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *