शत्रुघन चौधरी की रिपोर्ट

बारिश में सफाई कर्मचारियों को तत्काल रेनकोट एवं दस्ताने एवं बरसाती जूते उपलब्ध कराने कांग्रेस पार्षद दल आगे आया , कहा सड़कों की मरम्मत तत्काल किया जाए

नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने निगम आयुक्त से कहा, नगर निगम के कर्मचारी हमारे रीढ़ की हड्डी इन्हें तत्काल राहत सामग्री प्रदान करें

शहर से सड़के गायब, हमारा शहर स्मार्ट सड़क, बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे-नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप

बिलासपुर। शहर में लगातार बारिशसे शहर की सड़के गायब हो गई है बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। बिलासपुर नगर निगम के स्मार्ट शहर में स्मार्ट गड्ढे नजर आ रहे हैं। निगम के सफाई कर्मचारी पानी में भेजते हुए बगैर सुरक्षा उपकरण के सफाई कार्य कर रहे हैं। निगम के नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने कहा है कि पिछले तीन माह में शहर में सड़कों की मरम्मत नहीं होने के कारण एवं बारिश में बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं सड़के गायब हो गई हैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सफाई कर्मचारियों को रेनकोट एवं बरसाती सुरक्षा उपकरण प्रदान किया जाए। भरत कश्यप ने कहा है कि लगातार हो रही बारिश से शहर के कई वार्डों में पानी भर गया है नगर निगम आयुक्त से मिलकर बाढ़ प्रभावित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग कांग्रेस पार्षद दल ने की है। श्री कश्यप ने कहा है कि शहर में लगातार बारिश के बाद नगर निगम का अमला लगभग सभी वार्डों में पानी निकासी की व्यवस्था तथा सफाई व्यवस्था में जुटा हुआ है लेकिन भाजपा शासन काल में नगर निगम के द्वारा सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। बारिश में सुबह से सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मियों को रेनकोट देने तथा दस्ताने तथा बारिश में पहनने वाले जूते प्रदान करने की मांग कांग्रेस पार्षद दल ने की है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने कांग्रेस पार्षदों के साथ निगम आयुक्त से मिलकर निगम के सफाई कर्मचारियों को हो रही परेशानी से अवगत कराया और कहा है की बारिश में निगम कर्मचारियों को जो सुबह से सफाई कर में जुटे रहते हैं। यह सफाई कर्मचारी है नगर निगम के रीढ़ की हड्डी हैं। शहरी क्षेत्र में लगा कर कई दिनों से तेज बारिश हो रही है। पानी से बचाव के लिए निगम के सफाई कर्मचारियों को रेनकोट, दास्तानें तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग निगम आयुक्त से की है। बारिश में भीगते हुए निगम के कर्मचारी सुबह से सफाई कार्य में जुटे रहते हैं। और उन्हें शहर की सफाई व्यवस्था में उनका महत्वपूर्ण योगदान भी है इसलिए रैंनकोट दस्ताने एवं बरसाती मौसम में जूते मोजे कर्मचारियों को दिया जाए ताकि उनकी सुरक्षा भी की जा सके और सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की व्यवधान नाहो। कांग्रेस पार्षद दल ने निगम आयुक्त से चर्चा के दौरान शहर में पानी निकासी की समस्या, जर्जर सड़कों से भी अवगत कराया और कहा है कि नगर निगम के द्वारा नियमित रूप से नालियों और बड़े नालियों की सफाई किया जाना जरूरी है । शहर में हो रही लगातार बारिश से मुख्य मार्ग तथा वार्ड की गलियां गलियों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। तत्काल सड़कों की मरम्मत किया जाना जरूरी है। लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। बीती रात लगातार बारिश से शहर के कई वार्डों में पानी भर गया है। यदुनंदन नगर तिफरा में आज सुबह से बाढ़ की स्थिति है। नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने कहा कि शहर की सबसे पुरानी आवासीय कॉलोनी यदुनंदन नगर तिफरा में तेज बारिश में कई घर जल मग्न हो जाते हैं और इस बार भी यदुनंदन नगर में बारिश का पानी कई घरों में घुस गया है और 200 परिवार इससे प्रभावित हैं कांग्रेस पार्षद दल ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को सहायता एवं उनके तथा राशन सामग्री उपलब्ध कराने की मांग नगर निगम आयुक्त से की है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाए तथा उनके बच्चों के लिए भी व्यवस्था की मांग की मांग कांग्रेस पार्षद दल ने की है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप के साथ आज संतोषी रामा बघेल, रीता शंकर कश्यप ,ओम कश्यप ,पुष्पेंद्र साहू, अनीता कश्यप ,दिलीप पाटिल, मोहन श्रीवास, सुनील सोनकर, रामा बघेल,के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस पार्षद दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचा और यहां पर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और तिफरा क्षेत्र के ज़ोन कमिश्नर से मिलकर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। भरत कश्यप का कहना है कि कांग्रेस शासन काल में तिफरा यदुनंदन नगर में बाढ़ से बचाव के लिए तथा पानी निकासी के लिए नाला का निर्माण किया एवं दीवार को ऊंचा किया गया था लेकिन निगम प्रशासन की लापरवाही से नल का सफाई नहीं होने के कारण यदुनंदन नगर के कई घरों में पानी भर गया है और लोग परेशान हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। शहर में जल भराव वाले क्षेत्र बिनोवा नगर में भी स्थाई रूप से पानी निकासी की समस्या का समाधान निकालने तथा श्रीकांत वर्मा मार्ग में बाढ़ से बचाव के लिए कार्य योजना बनाने , सड़कों की तत्काल मदद करने की मांग निगम प्रशासन से कांग्रेस पार्षद दल ने की है। निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा हैकी सड़कों की मरम्मत के लिए तत्काल सभी जून कमिश्नरों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निगम के कर्मचारी पहुंच गए हैं राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शत्रुघन चौधरी, जिला ब्यूरो बिलासपुर मोब.9907854208
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *