लायंस क्लब वसुंधरा ने आयोजित की धार्मिक पिकनिक

सावन माह की पूर्णमासी के दिन लायंस क्लब वसुंधरा ने धार्मिक पिकनिक आयोजन किया रायपुर रोड स्थित सिंगारपुर मावली माता के दर्शन हेतु धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया
अध्यक्ष रश्मि लता मिश्राजी जीने कार्यक्रम की योजना तैयार की जिसमें सचिव अर्चनातिवारी, मंजुला शिंदे, सुधा परिहार , मंगला कदम, संजना मिश्रा, उषा मुदलियार, सीता तिवारी ,पूर्णिमा तिवारी, शोभा चाहिल, गायत्री कश्यप, शारदा कश्यप, सरस्वती आदि ने शामिल होकर पिकनिक के प्रोग्राम को मनोरंजन के साथ-साथ सेवा गतिविधियों का भी रूप दिया गया मावली माता के दर्शन के पश्चात रास्ते में स्वादिष्ट होटल में लंच की भी व्यवस्था सभी सदस्यों के लिए क्लब की ओर से रखी गई थी एवं रायपुर में पद्मा श्री कवि स्वर्गीय सी एन दुबे जी की पुस्तक का विमोचन माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कर कमलों द्वारा किए गए कार्यक्रम में भी वसुंधरा क्लब के सदस्यों को शामिल होने का सुनहरा अवसर मिला सावन पूर्णमासी के दिन धार्मिक स्थल की यात्रा एवं पिकनिक को धर्म के नजरिया से देखा जाए तो सभी ने इस पावन अवसर पर पुण्य लाभ लिया एवं मनोरंजन की दृष्टि से सभी में यात्रा को अंताक्षरी और हाउसिं के गेम से पूरी तरह से मनोरंजन किया

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *