भारतीय मजदूर संघ ने किया आशा कर्मचारी महासंघ का अभ्यास वर्ग
भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ द्वारा बिलासपुर के इंदिरा विहार कालोनी प्रियदर्शिनी भवन में दिनांक 06 एवं 07 दिसंबर को दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को समसामयिक विषयों, भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति से अवगत कराने के लिए भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय उप महामंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री बी सुरेन्द्रन, अखिल भारतीय मंत्री श्री राधेश्याम जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री सुनील किरवई, प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश कुमार पाण्डेय जी ने अलग अलग सत्रों को संबोधित किया। अभ्यास वर्ग के प्रारंभ में आशा कर्मचारी महासंघ की अखिल भारतीय अध्यक्षा जिमी खोरा और अखिल भारतीय महामंत्री गीता कटरे के संचालन में दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता, भगवान विश्वकर्मा, और श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्रों में माल्यार्पण किया गया। उपरोक्त अभ्यास वर्ग में देशभर के 17 प्रदेशों से आए हुए 76 आशा कर्मचारी महासंघ के महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में छत्तीसगढ़ आशा कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्षा होमेश्वरी बेहरा, महामंत्री संगीता रात्रे, और भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर और भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *