बिलासपुर नगर निगम के इतिहास में आज का दिन एक नए विकास अध्याय की शुरुआत के रूप में दर्ज हो गया। नवपदस्थ आईएएस प्रकाश कुमार सर्वे ने नगर पालिक निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक (MD) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही कमिश्नर सर्वे ने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और जनहितकारी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

पदभार ग्रहण के पश्चात कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने निगम एवं स्मार्ट सिटी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रही विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर का विकास निगम प्रशासन और नागरिकों के सामूहिक सहयोग से ही संभव है। कमिश्नर सर्वे ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर का देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त करना गर्व की बात है, लेकिन अब लक्ष्य पहला स्थान हासिल करने का है। उन्होंने स्वच्छता को सतत प्रक्रिया बताते हुए नागरिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया

अरपा उत्थान बनेगा शहर की पहचान अरपा नदी को बिलासपुर की जीवनदायिनी बताते हुए कमिश्नर सर्वे ने कहा कि अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना को गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा। नदी को प्रदूषण-मुक्त कर इसे शहर की नई पहचान के रूप में विकसित किया जाएगा।स्मार्ट सिटी और मूलभूत सुविधाओं पर फोकसउन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम के अंतर्गत चल रहे सभी विकास कार्यों को समय पर पूर्ण कराना प्राथमिकता रहेगी।

पेयजल, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम सीमा में हाल ही में शामिल किए गए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्य तेज करने की प्रतिबद्धता कमिश्नर सर्वे ने दोहराई।टीम वर्क से बनेगा सुंदर बिलासपुर
कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा—
“कोई भी कार्य अकेले संभव नहीं होता। बेहतर टीम वर्क और जनसहयोग से ही बिलासपुर को सुंदर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाया जा सकता है।”इससे पूर्व प्रभारी कमिश्नर खजांची कुम्हार ने नवनियुक्त कमिश्नर को विधिवत रूप से पदभार सौंपा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *