बिलासपुर नगर निगम सामान्य सभा हंगामा: प्रतिक्रियाओं का दौर जारी

शुक्रवार को नगर निगम बिलासपुर की सामान्य सभा के दौरान हुए हंगामे के बाद अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। यह सामान्य सभा लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित की गई थी। सभा के दौरान लिंगियाडीह क्षेत्र की महिलाएं, जो पिछले 84 दिनों से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रही हैं, अपनी मांगों को लेकर वहां पहुंचीं। महिलाओं का आरोप है कि नगर निगम उन्हें क्षेत्र से हटाने का प्रयास कर रहा है, जबकि लंबे समय से किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने उनकी सुध नहीं ली।

जब महिलाएं सामान्य सभा में पहुंचीं तो उन्हें गेट के बाहर रोक दिया गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने भी विरोध जताया, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। घटना के बाद अब इस पूरे मामले पर पक्ष-विपक्ष की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद जय वधवानी ने कहा कि सामान्य सभा का उद्देश्य वार्डों की समस्याओं को रखना है, न कि राजनीति करना। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई समस्या है तो उसे नगर निगम कार्यालय, विकास भवन में महापौर और आयुक्त के समक्ष रखा जा सकता है। सदन को राजनीतिक अखाड़ा बनाना किसी भी तरह से उचित नहीं है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *