
बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के अंतिम दिवस रोमांच, संघर्ष और खेल भावना से भरपूर मुकाबले देखने को मिले। दिन के पहले मैच में तीसरे स्थान के लिए माँ कामाख्या चैलेंजर्स और लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर्स आमने-सामने हुए। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर्स ने 03-01 के स्कोर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि माँ कामाख्या चैलेंजर्स चौथे स्थान पर रही। आयोजन सचिव अख्तर खान ने बताया कि फाइनल मुकाबले में अदिति के रूप में प्रिंस भाटिया अध्यक्ष फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी डॉक्टर पलक जायसवाल अध्यक्ष जीटीबी ग्रुप का कॉलेज निखिल खंडेलवाल सुश्री मिताली घोष शंकर यादव जावेद अली मौजूद थे
महामुकाबले में मौसाजी जायंट्स ने जीता खिताब
इसके पश्चात सभी की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी थीं, जिसमें फाउंडेशन वॉरियर्स और मौसाजी जायंट्स आमने-सामने थे। मुकाबला शुरू से ही बेहद रोमांचक रहा। पहली इनिंग में फाउंडेशन वॉरियर्स ने दो रन बनाकर 2-0 की बढ़त बनाई, लेकिन दूसरी इनिंग में मौसाजी जायंट्स ने शानदार वापसी करते हुए दो रन बनाकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

निर्णायक अंतिम इनिंग में फाउंडेशन वॉरियर्स ने एक रन बनाकर 3-2 की बढ़त हासिल की, लेकिन मौसाजी जायंट्स के खिलाड़ियों ने अदम्य साहस और जुझारूपन का परिचय देते हुए अंतिम अवसर में दो महत्वपूर्ण रन बनाकर स्कोर 4-3 कर दिया। इसके बाद शानदार फील्डिंग करते हुए फाउंडेशन वॉरियर्स के तीन बल्लेबाजों को आउट कर मैच अपने नाम कर लिया।
इस प्रकार मौसाजी जायंट्स ने 04-03 से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 का खिताब अपने नाम किया, जबकि फाउंडेशन वॉरियर्स उपविजेता रहे।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का मंच प्रदान करती हैं।
🏆 अंतिम परिणाम 🥇 चैंपियन – मौसाजी जायंट्स ट्रॉफी व 21000 नगद पुरस्कार
🥈 उपविजेता – फाउंडेशन वॉरियर्स ट्रॉफी व 15000 नगद पुरस्कार
🥉 तृतीय स्थान – लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर्स ट्रॉफी व 11000
🏅 चतुर्थ स्थान – माँ कामाख्या चैलेंजर्स ट्रॉफी व 7000

बालिका वर्ग में
बेस्ट पीचर साक्षी ध्रुव मौसाजी जाएंट्स
बेस्ट हीटर अनुष्का लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर्स
बेस्ट कैचर श्रेया खांडे फाउंडेशन वॉरियर्स
प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट भूमिका श्रीवास फाउंडेशन वॉरियर्स*
बालक वर्ग में
बेस्ट पीचर रिक्की लहरें लक्ष्मी स्पोर्ट्स फाइटर
बेस्ट हीटर सूरज सूर्यवंशी मौसाजी जाएंट्स
बेस्ट कैचर अर्शालन शाह फाउंडेशन वॉरियर्स
प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट हर्ष देवांगन फाउंडेशन वॉरियर्स*
आयोजन को सफल बनाने में देव रुद्राकर मोहम्मद जाकिर परिवेश दीवान,लखन देवांगन संदीप गाहिरे,अंकुर रजक शिशिर निषाद अमितेश बाकरे, तरन्नुम खान,ऋचा प्रजापति नेहा यादव,हरीश मौर्य, शत्रुघ्न वर्मा, विशाल बंजारे,अभय मंडल,संदीप वर्मा ने अपना योगदान दिया
⚾ “खिलाड़ियों का मंच, प्रतिभाओं की पहचान और चैंपियन बनने की उड़ान”
