








लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने हंगर सेवा के साथ मनाया शाला प्रवेश उत्सव
अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट हंगर के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने सरकंडा स्थितकन्या शाला में प्रवेश उत्सव के साथ-साथ हंगर सेवा दी क्लब की अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप के द्वारा बच्चियों को तिलक लगाकर शाला प्रवेश उत्सव की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी इसके साथ ही साथ स्कूल में प्रवेश सभी बच्चियों एवं स्कूल के आसपास सभी क्षेत्र के लोगों के लिए हंगर सेवा का भी आयोजन किया जिसके अंतर्गत खिचड़ी का प्रसाद बटवाया गया जिसमें 500 लोग लाभान्वित हुए यह हंगर सेवा क्लब डायरेक्टर सलमा बेगम जी के द्वारा की गई उपस्थित सदस्यों में रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा जी चांदनी सक्सेना शोभा त्रिपाठी, सुधा परिहार, उषा मुदलियार, शोभा चाहिल, किरण बाजपेई, आदि शामिल हुए लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा का यह सोचना है कि भूखे को भोजन खिलाना ही सच्ची सेवा है और जब सेवा के रूप में दिल से किसी को भोजन दिया जाता है तो वह प्रसाद बन जाता है









