
सपनों की उड़ान
छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आमंत्रण।

कल तक जिस हवाई जहाज को सिर्फ उड़ते हुए देखा था ,आज उसी हवाई जहाज में दिल्ली रवाना हुईं विशेष पिछड़ी जनजाति की 64 महिलाएं।

विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, बिरहोर, पहाड़ी कोरबा और कमार समुदाय की ये महिलाएं कबीरधाम, बलरामपुर, रायगढ़, धमतरी, कोरबा, गरियाबंद और जशपुर जिले में महिला स्वयं सहायता समूह का संचालन करती हैं। दिल्ली गई 64 महिलाओं में से जशपुर की बैसाखी बाई, सावित्री बाई, शांति बाई और सुन्दरमती बाई ,गरियाबंद से विमला बाई और कबीरधाम से देवकी बाई और लामी बैगा #लखपति_दीदी हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत से एक लाख से ज्यादा की आमदनी अर्जित की है।
