चुनाव के समय एक बार फिर ईडी ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी है जिसके बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है क्योंकि ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री पर फिर दर्ज कराया है इसके बाद से लगातार इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा पर आरोप लगाया था कि चुनाव के बाद ही भाजपा को एड की याद आती है जबकि 3 महीने से प्रदेश में भाजपा की सरकार है और 10 सालों से केंद्र में भाजपा की सरकार है उसके बाद भी इन पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है। लिहाजा अब भूपेश बघेल भी आक्रामक मूड में आ गए हैं उन्होंने रायपुर में कहा की भाजपा को चुनाव के समय ही जांच एजेंसियों की याद क्यों आती है वह चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं इसके जवाब में भाजपा के द्वारा सोमवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों से कहा कि जिस तरह भूपेश बघेल बोल रहे हैं उससे साफ है चोर की दाढ़ी में तिनका है।

गूगल में 508 करोड़ सर्च करने से भूपेश बघेल का उल्लेख मिलता है।कानूनी प्रक्रिया और कानूनी कार्रवाई किसी के पद और कद को देखकर नहीं होता है..एजेंसियां कानून सम्मत कार्य कर रही है।इस कार्रवाई का चुनावी कार्रवाई से कोई लेना देना नहीं है।जांच के बाद एफआईआर दर्ज हुई । है।बेटिंग एप के जरिए युवाओं के भविष्य से खेला गया।आकाओं के एटीएम के रूप में कार्य किया गया।उन्होंने कहा कि कोई भी कितना भी बड़ा हो ,

कार्रवाई होनी चाहिए।छग को लूटने और बर्बाद करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।राजनीतिक विद्वेषवश कार्रवाई की सरकार की कोई मंशा नहीं है।भूपेश बघेल न्यायालयीन प्रक्रिया और कार्रवाई का सामना करें अनाप- सनाप बयानबाज़ी से कुछ होने वाला नहीं है। हालांकि अब भाजपा के द्वारा इस पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखने की कोशिश जरूर की गई है लेकिन लोगों की जहां में भी यही सवाल है कि आखिरकार चुनाव के वक्त ही यह एक्शन क्यों होते हैं

वहीं दूसरी ओर लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह भी नजर आ रहा है कि भाजपा कांग्रेस को कोई मुद्दा नहीं देना चाहती जिसके मद्देनजर प्रेस वार्ता के माध्यम से वह मामले पर पटाछेप भी कर रही है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।