*राकेश मिश्रा की रिपोर्ट*
बिलासपुर…..महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री कैलाशपति लोक कल्याण समिति, मोपका द्वारा कल 15 फरवरी 2026, रविवार को महाशिवरात्रि पूजन-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल रवि रिसोर्ट के पास, मोपका, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में रहेगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

समिति के अनुसार सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं हवन किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक महादेव-पार्वती जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु बैंड-बाजों और जयघोष के साथ शामिल होंगे।

सायं 7 बजे से भव्य संध्या आरती एवं जगराता का आयोजन होगा, जो ‘महादेव की इच्छा तक’ चलेगा। जगराता में सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कलाकार बसंत वैष्णव (कोरबा), अश्वनी श्रीवास एवं सुश्री तारिणी अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य पुजारी पं. योगेश तिवारी जी रहेंगे।

इस धार्मिक आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार तोखन साहू, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति प्रस्तावित है।

आयोजन के संरक्षक एवं संस्थापक मंडल के साथ समिति के सदस्यों द्वारा यह आयोजन निरंतर पांचवें वर्ष किया जा रहा है। समिति ने बताया कि कार्यक्रम में प्राप्त दानराशि का उपयोग महाशिवरात्रि पूजा-पाठ के साथ ही वृद्धाश्रम, अनाथालय, चिकित्सा सहायता तथा निर्धन बच्चों की शिक्षा एवं विकास कार्यों में किया जाएगा। आयोजक मंडल ने समस्त श्रद्धालुओं, परिजनों एवं इष्ट-मित्रों से सपरिवार उपस्थित होकर महाशिवरात्रि महापर्व को भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।॥ ॐ नमः शिवाय ॥
*समाचार के लिए संपर्क करें….9827171483*
