बिलासपुर के मोपका क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री कैलाशपति लोक कल्याण समिति एवं भूमि बिल्ड आईकॉन के संयुक्त तत्वावधान में पांचवें वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। दिनभर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, अभिषेक और भोग वितरण का क्रम चलता रहा, जिससे पूरा दुबरहा और मोपका क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

रात्रि में मोपका मैदान एवं मोपका रोड पर विशाल जागराता आयोजित किया गया, जिसमें ओडिशा से आए कलाकारों ने शिव भजनों और कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा और हजारों श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।

कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने शिवलिंग पर पूजा कर प्रदेश और शहर की सुख-समृद्धि की कामना की तथा समिति के धार्मिक-सामाजिक कार्यों की सराहना की।

समिति अध्यक्ष उमाकांत शर्मा ने सनातन परंपराओं के संरक्षण को समाज की शक्ति बताया। समिति द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सहयोग और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं। यह आयोजन भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समर्पण का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा।

रिपोर्ट…….राकेश मिश्रा
समाचार के लिए संपर्क करें….9827171483

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *