“”आन (आर्मी,एयरफोर्स,नेवी) पूर्व सैनिकों के परिवार के महिलाएं बच्चें सावन उत्सव कार्यक्रम जिला सैनिक बोर्ड परिसर में मनाया””

प्रति वर्ष की तरह जिला सैनिक बोर्ड परिसर बिलासपुर में आन पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के महिलाएं बच्चे बांग्ला परिधान वेश–भूषा के थीम पर इस वर्ष का सावन उत्सव कार्यक्रम रखें थे। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां गीत संगीत, मनोरंजन खेल, नृत्य प्रतियोगिता, वेश भूषा परिधान पर था,जिसमें सावन सुन्दरी प्रथम– ममता संतोष शुक्ला,द्वितीय–पद्मिनी अनिल चंद्राकर,तृतीय–मीना भरत सिंह ठाकुर स्थान पर रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक,सामाजिक सहभागिता को मजबूती देना है। कार्यक्रम की सभी सहभागी महिलाओं बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया महिलाओं बच्चों की भागीदारी से आयोजन में सामूहिक उत्साह और सामाजिक सहयोग को वातावरण बना रहा। महिलाओं की तरफ से कार्यक्रम की नेतृत्व अनुरीता दत्तात्रेय यादव, सपना सिंह,निरूपा कौशिक, जया चार्लीस,रेखा श्रीवास, चंचल,मेघा,अल्पना साहू, प्रमिला मानिकपुरी,प्रमिला कौशले,पिंकी जांगड़े,अनीता संजना,शैल साहू,मेनका,योगिता,पुष्पा, भावना,विजयलक्ष्मी,भागवती, श्यामलता,प्रीति आदि पूर्व सैनिक परिवार की महिलाएं बच्चें शामिल हुए हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed