*एबीकेएमएस बी एम एस का एस ई सी एल मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन
सीएमपीएफ घोटाले के सीबीआई जांच की मांग सहित ठेका श्रमिकों के मुद्दे प्रमुखता से शामिल
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर आज एस ई सी एल मुख्यालय बिलासपुर के समक्ष हजारों की संख्या में कोयला उद्योग के कोरबा,गेवरा, कुसमुंडा, रायगढ़,जमुना कोतमा, विश्रामपुर,हसदेव, जोहिला और बड़ी संख्या में मुख्यालय बिलासपुर के नियमित और ठेका श्रमिकों ने विशाल धरना प्रदर्शन में उत्साह से शामिल हुए। आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए उपस्थित अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री टिकेश्वर राठौर जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं संगठन के अखिल भारतीय मंत्री एवं एस ई सी एल कल्याण बोर्ड सदस्य श्री महेंद्रपाल सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया, अन्य प्रमुख वक्ताओं में केन्द्रीय उपाध्यक्ष और कोल इंडिया स्टेंडराइजेशन कमेटी के सदस्य श्री मजरुल हक अंसारी, एस ई सी एल समन्वयक एवं जे सी सी सदस्य श्री सुजीत कुमार सिंह, एस ई सी एल सुरक्षा समिति सदस्य श्री संजय सिंह,इंनसेंटिव समिति के प्रभारी श्री प्रदीप सिंह बघेल, आई आर प्रभारी श्री अशोक सूर्यवंशी,भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और ईपीएफओ सदस्य श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर, सहित सभी आठ क्षेत्रों के अध्यक्ष/महामंत्रियों ने सभा को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने सत्रह सूत्रीय मांगपत्र के अनुसार स्थाई और ठेका श्रमिकों की सुरक्षा, चिकित्सा, सीएम पीएफ, बोनस, पेंशन,महिला सशक्तिकरण सहित सभी विषयों पर शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कोल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री टिकेश्वर राठौर ने कोल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा और उग्र आंदोलन किया जाऐगा और अपने चरण में कोल इंडिया मुख्यालय में देश भर के कोयला श्रमिक आंदोलन करेंगे।एस ई सी एल समन्वयक श्री सुजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए शासन प्रशासन, मीडिया के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *