बिलासपुर। शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना, रतनपुर पुलिस एवं महिला चेतना मित्र के संयुक्त तत्वाधान मे *महिला एवं बाल अपराध विरुद्ध चेतना* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार लहरे ने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने समय के साथ बढ़ते साइबर अपराध के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया ,उन्होंने कहा कि सभी अपराध सहित साइबर अपराध के रोकथाम के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। इस कार्यक्रम में रतनपुर टी आई श्री रजनीश सिंह ने टेक्नोलॉजी के गलत उपयोग के माध्यम से साइबर क्राइम बढ़ते जा रहा है तथा उन्होंने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध से बचने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया,

उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति वूमेन सेफ्टी ऐप की जानकारी दी। पार्षद डॉ .नीतू सिंह ने इस कार्यक्रम में महिलाओं पर हो रहे अपराध की बात रखी एवं महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। ए.आई. के दुरुपयोग से होने वाले अपराध पर भी कार्यक्रम में चर्चा हुई,इस पर बी.एससी.प्रथम सेमेस्टर की अंजली कश्यप ने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजकुमार सचदेव द्वारा किया गया। डॉ जितेंद्र मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चेतना मित्र के सदस्य डॉ नीलम सिंह,

उषा चौहान, श्रीमती शिवानी सोनी, श्रीमती खैरू निशा, श्रीमती सरिता कमलसेन, प्रमिला कश्यप, साधना मानिकपुरी, चैती मानिकपुरी, प्रभा मानिकपुरी, मीरन दानिकर उपस्थित रहीं एवम वरिष्ठ प्राध्यापक कमल सिंह पुसाम , डॉ श्रद्धा दुबे, कौशिक सर, कार्यक्रम अधिकारी देवलाल उइके,शिल्पा यादव, आरती तिर्की साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *