बिलासपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 (22 मई से 5 जून) के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इस वर्ष का अभियान केवल एक दिन तक सीमित न होकर एक विस्तारित कालखंड में क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसमें चरणबद्ध रूप से जागरूकता, संवाद, और व्यवहार परिवर्तन पर केंद्रित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है |


इसी क्रम में कल दिनांक 23 व 24 मई 2025 को रेलवे कर्मचारियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्लास्टिक उपयोग में कमी, पुनर्चक्रण (रीसायक्लिंग) की प्रक्रिया और कचरा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।


बिलासपुर, उसलापुर, चाम्पा, कोरबा, अनूपपुर, रायगढ़ सहित मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बीच भी जागरूकता अभियान चलाया गया। यात्रियों को अपने स्वयं के पानी की बोतलें लेकर चलने के लिए प्रेरित किया गया ताकि एकल-प्रयोग प्लास्टिक के उपयोग को रोका जा सके।


स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर, पम्पलेट्स और सूचना बोर्डों का उपयोग किया गया। यात्रियों और कर्मचारियों को स्टील या पुनः प्रयोग योग्य (रिसायक्लेबल) बोतलों और लंच बॉक्स के उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *