भारतीय मजदूर संघ ने मनाया महारानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती
**राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित करने की मांग **
भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के द्वारा आज कल्याण भवन विद्युत मंडल कार्यालय तिफरा मैं पुण्यश्लोका महारानी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती महिला दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हमारे लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
श्री धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा श्री श्रीनारायण तिवारी पूर्व श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा, श्रीमती रश्मि द्विवेदी प्रांत संयोजिका राष्ट्र सेविका समिति,श्री शंख ध्वनि बनाकर प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ उषा साहू प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ श्री सुरेश तिवारी भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ आर के श्रीवास्तव अखिल भारतीय महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ, श्री पृथ्वीपाल सहगल अखिल भारतीय उपाध्यक्ष इस्पात मजदूर महासंघ, श्री संजय तिवारी जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ, बिजली के यूनियन के पदाधिकारी श्री मनीष क्षत्री शायद शशि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंद कुमार कुशवाहा जयप्रकाश दुबे भागचंद साहू सुतीक्ष्ण पटेल दुकालू राम साहू रामावतार श्रीवास रूपेश जायसवाल साधुराम मानिकपुरी रामेश्वरी सागर किरण सिंह ठाकुर अनीता कश्यप आरती ध्रुव अंजली यादव अनीता साहू पार्वती केवट रितु वैष्णव संजय निर्मलकर राज्य कर्मचारी संघ से रमेश द्विवेदी श्री तिवारी श्री सोमवार प्रकाश सिंह
सुरक्षा गार्ड मजदूर संघ के अशोक शुक्ला, रामदास टंडन, मुकुंद आर्य, श्रीवास पाठक रुक्मणी रजक आशा साहू मेलाराम टंडन श्री अटल गोदी लाल शाहिद भारी संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित रहे सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा भारत माता सम्माननीय ठेगड़ी जी एवं पुण्य स्लोका अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्जवलन के तुंरत बाद तेजस्विनी छात्रावास की बालिकाओं द्वारा आकर्षक समूह गीत और घोष वादन से महारानी अहिल्या बाई को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित किया।मंच पर अतिथियों का स्वागत एक-एक छोटे गमले में तुलसी जी का पौधा के साथ शाल एवं पुष्प देकर किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा साहू ने किया।वक्ताओं के क्रम में सर्वप्रथम भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं श्रम कल्याण मंडल (छ.ग.) के पूर्व अध्यक्ष श्री एस एन तिवारी जी ने अहिल्या बाई के जीवन की प्रमुख घटनाओं के बारे में बताया।मुख्य वक्ता श्रीमती रश्मी द्विवेदी ने महारानी अहिल्या बाई के इतिहास की जानकारी देते हुए उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि अपने परिवार और समाज में महारानी के बताये रास्ते पर चलते हुए उच्च संस्कारों का पालन करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री एवं बिल्ली विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी ने बताया कि देश भर में पूरे वर्ष सरकार के साथ साथ समाज के सभी वर्गों द्वारा अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर नारी सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया है और उनके नाम पर सरकार द्वारा डाक टिकट भी जारी किया गया है। महारानी अहिल्या बाई होल्कर ने एक न्यायप्रिय, सशक्त और जनहितैषी शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भी पूरे देश में मंदिरों का जीर्णोद्धार, कुओं , जलाशयों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया तथा एक कुशल प्रशासक के रूप में प्रसिद्ध हुई। कार्यक्रम के अंत में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर विभाग प्रमुख श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने कहा कि भारतीय मजदूर इस वर्ष अपने सत्तर वें स्थापना दिवस पर समाज में पंच परिवर्तन का लक्ष्य लेकर सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण, कुटुबं प्रबोधन, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के पालन को लेकर वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।इसी प्रकार से संघ द्वारा सभी जिलों में महारानी अहिल्या बाई होल्कर जयंती को महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। तथा संघ द्वारा सरकार से यह मांग की गई है कि 31 मई महारानी अहिल्या बाई होल्कर जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया जाऐ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *