
भारतीय मजदूर संघ ने इंदिरा विहार में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर भारतीय मजदूर संघ के एस ई सी एल इंदिरा विहार बिलासपुर कार्यालय में उत्साहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन मुख्यालय शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री गौरव सिंह ने ध्वजारोहण किया और सामूहिक राष्ट्रगान किया गया, अध्यक्ष गौरव सिंह ने सभी उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामना देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और इसके माध्यम से हमें स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है , शाखा सचिव श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी बोध, परिवार प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य जैसे पांच सामाजिक मुद्दों पर आमजनों तक जागरूकता बढ़ाने का सतत अभियान चला रहा है साथ ही श्रमिक वर्ग के लिए सभी को सामाजिक सुरक्षा के साथ सम्मानजनक जीवन जीने योग्य वेतन भत्ते के लिए भी श्रमिकों के साथ खड़ा रहता है। कार्यक्रम का संचालन संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय सिंह ने किया, इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों में श्री गिरजाशंकर आचार्य, अजयदास गुप्ता, बालाराम,श्रवण कुमार, रेहाना खान, विनिता मसीह, जस्सी डेनियल, मृदुला राव, कविता घोष, चंद्रप्रकाश दूबे,बिन्दू झा,प्रेम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कालोनीवासी, और बच्चे उपस्थित रहे।साथ संगठन के महिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के समापन पर मिष्ठान वितरण किया गया।

