बिलासपुर। श्रम कानून संहिता के विरोध में भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर बुधवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में बिलासपुर में भी संघ के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जोरदार विरोध दर्ज कराया और कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली में बड़ी संख्या में मजदूर, कर्मचारी और संघ पदाधिकारी शामिल हुए।

संघ के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू नई श्रम कानून संहिता में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई है तथा कई प्रावधान श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं। ज्ञापन में 18 सूत्रीय मांगें रखी गईं, जिनमें ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों की सीधी भर्ती, सभी श्रमिकों को व्यापक सामाजिक सुरक्षा, श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन तथा कार्यस्थलों पर अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।
इसके अलावा शासकीय कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएं और सेवा शर्तों को मजबूत करने की भी मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रिपोर्ट…….राकेश मिश्रा
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें….9827171483

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed