रायपुर ब्लू को 155 रनों से हराकर अंडर 19 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट 2026-27 का बिलासपुर बना चैंपियन,
सक्षम चौबे और धनंजय नायक की शानदार गेंदबाजी बदौलत बिलासपुर चैंपियन..

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस अंडर 19 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2026- 27 का आयोजन दिनांक 28 दिसंबर से प्रारंभ हुआ था।
बिलासपुर टिम ने लीग में 4 में से 3 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। उसके सेमीफाइनल में रायपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

और दिनांक 27 जनवरी 2026 को फाइनल मैच का आयोजन कांकेर के मैदान में खेला गया ।

जिसमें बिलासपुर अपना फाइनल मैच रायपुर ब्लू के मध्य खेलने उतरी थी बिलासपुर के कप्तान धनंजय नायक ने फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

और बिलासपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97.3 ओवर में 296 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई थी।

बिलासपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए आर्यन सिंह ने सबसे अधिक 81 रनों का योगदान दिया आदित्य ब्यादवाल ने 41 रन आर्यन एम सिंह ने 38 रन और आदित्य श्रीवास्तव ने 36 बनाए थे।

रायपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अगमजोत सिंह ने तीन विकेट मोहम्मद फैज खान और वेदांत जैन ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।

इसके पश्चात रायपुर ब्लू ने अपनी पहली पारी खेलते हुए 34 ओवर में मात्र 66 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई कोई भी बल्लेबाज धनंजय नायक और सक्षम चौबे की घातक गेंदबाजी सामने नतमस्तक हो गए।

रायपुर ब्लू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए एक मात्र बल्लेबाज अगम जोत सिंह ने दहाई का आंकड़ा पार कर पाया जिसने 30 रनों का योगदान दिया।

बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए धनंजय नायक ने शानदार पांच विकेट प्राप्त किया और सक्षम चौबे ने चार विकेट प्राप्त किया।

बिलासपुर ने अपनी पहली पारी में 230 रनों की बढ़त बना ली

इसके बाद बिलासपुर ने अपनी दूसरी पारी खेलते हुए मात्र 24.3 ओवर में 69 बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।

दूसरी पारी में सबसे अधिक रन आदित्य श्रीवास्तव ने 28 रन बनाए।
रायपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद फैज खान ने पांच विकेट, सागर निषाद ने तीन विकेट और वेदांत जैन ने दो विकेट प्राप्त किया।

बिलासपुर में रायपुर ब्लू के मध्य 300 रनों का लक्ष्य रखा ।

रायपुर ब्लू ने अपनी दूसरी पारी खेलते हुए 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 65.4 ओवर में मात्र 145 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।

रायपुर ब्लू की ओर से तेजस्वी कलभोर ने 58 रन और अथर्व तिवारी ने 22 रनों का योगदान दिया।

बिलासपुर की ओर से फिरकी गेंदबाज सक्षम चौबे ने 6 विकेट और श्रीसंत खरे ने 2 विकेट प्राप्त किया ।

इस तरह बिलासपुर ने मेंस अंडर-19 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2026- 27 में रायपुर ब्लू को 155 रनों से हराकर चैंपियन बना।

मैच के निर्णायक शैलेश उपाध्याय और हरप्रीत सिंह थे स्कोरर महेंद्र साहू और ऑब्जर्वर सी एम मोरवी थे। बिलासपुर टीम के कोच सुशांत शुक्ला है।
मैच के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी अजय तिवारी, सिद्धार्थ पाठक, सेलेक्टर प्रमोद कर्माकर, विकास अग्रवाल और मनोज सिंह उपस्थित थे।

बिलासपुर अंडर 19 टीम को मेंस अंडर 19 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट 2026- 27 जितने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव मुकुल तिवारी, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह, अनुराग बाजपेई, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव दिलीप सिंह, प्रिंस tuteja, शरद मुरारका आनंद टावरकर, राजेश शुक्ला, कमल घोष ,टी साई कुमार, राजुल जाजोदिया, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, फिरोज अली, अभिषेक सिंह, अभुदय कांत सिंह, रोहित ध्रुव, आकाश सिंह शिवेंद्र सिंह प्रवीण कुमार, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा अभिनव शर्मा, सोनल वैष्णव, मोईन मिर्जा, मोहम्मद ज़ाकिर, आयुश दीक्षित , नंद गिरीश और बिलासपुर के क्रिकेटर ने बधाइयां एवं अच्छे प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed