बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 24 फरवरी को विधानसभा में वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। बजट में युवा, कृषि, किसान और समग्र छत्तीसगढ़ के विकास को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

बजट में सड़क निर्माण, कृषि उत्पादों के संवर्धन, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, तथा युवाओं के लिए शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। राज्य सरकार ने विकास को गति देने और विभिन्न वर्गों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की है।

इन्हीं बिंदुओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तर पर प्रेस वार्ताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने पत्रकारों से संवाद किया। अमर अग्रवाल ने बजट की प्रमुख विशेषताओं को विस्तार से बताते हुए इसे प्रगतिशील बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उनके अनुसार राज्य सरकार किसान, महिलाएं, युवा और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका सकारात्मक प्रभाव पिछले दो वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
उन्होंने भाजपा के संकल्प—“हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे”—का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार विकास के एजेंडे पर लगातार कार्य कर रही है। प्रेस वार्ता में बजट से जुड़े अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और इसे प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप बताया गया।

रिपोर्ट…….राकेश मिश्रा
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें….9827171483

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *