♦️अवैध शराब बिकी करने वाली आरोपीया सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में।

♦️आरोपी के कब्जे से 21 पाव देशी प्लेन और 9 पाव देशी मसाला शराब कीमती 2970रू बरामद किया गया।

*नाम आरोपी* –
उषा साहू पति संजय साहू पता शनिचरी बाजार सब्जी मंडी चांटीडीह सरकंडा बिलासपुर (छग)

थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग द्वारा नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था। जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि शनिचरी बाजार के पास कोई अज्ञात महिला देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रही है। सूचना पर मुखबीर पंचनामा तैयार कर हमराह स्टाफ मुखबीर के बताये हुए स्थान में गवाहों को साथ में लेकर दबिश दिया गया। आरोपीया उषा साहू पति संजय साहू पता शनिचरी बाजार सब्जी मंडी चांटीडीह सरकंडा बिलासपुर (छग) के कब्जे से 21 पाव देशी प्लेन और 9 पाव देशी मसाला शराब कीमती 2970रू को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *